बेगुसराय, नवम्बर 11 -- मंझौल,एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में मंगलवार विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस क्रम में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके अलावा चेतना सत्र के दौरान विद्यालयों में बच्चों को प्रथम शिक्षामंत्री के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मोहन कुमार ने चेतना सत्र में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद एक महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना अबुल कलाम आजाद का अविस्मरणीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.