चाईबासा, फरवरी 16 -- मझगांव। हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दीकू बालकांड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दूधजोड़ी में चारदिवारी का निर्माण कार्य और कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत खंडखोरी पंचायत के ग्राम पतारहातु दाड़का चौक से बाईदा तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास मझगांव विधायक निरल पूर्ति के द्वारा सोमवार को किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक एवं अन्य अतिथियों का स्वागत ग्रामीणों के द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक फूलमाला , ढोल नगाड़ा के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि मझगांव विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा के रूप में बनाना है। इसके लिए हम सभी को मिलकर शिक्षा स्वास्थ पर विशेष ध्यान देना होगा। सरकार का प्रत्येक योजना मझगांव विधानसभा तक पहुंचे और उनका लाभ स्थानीय लोगों को मिले इसका प्रया...