उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। लखनऊ बाईपास स्थित पटेल पार्क पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कायकर्ताओं ने देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। आप के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, शिक्षा-दृष्टि व सामाजिक समानता के विचारों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा फुले ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज का बड़ा हिस्सा महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार देने के खिलाफ था। कहा कि आज जरूरत है कि सरकारें सिर्फ जयंती मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को लेकर उनकी सोच को नीतियों में उतारें। महासचिव शैलेन्द्र उपाध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.