लोहरदगा, अप्रैल 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के टिको स्थित अविराम स्कूल आफ़ एक्सीलेंसी को भारत सरकार द्वारा सीबीएसई की मान्यता कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक मिल चुकी है। यह अविराम स्कूल आफ एक्सीलेंसी कुडू प्रखंड का प्रथम सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल है। मान्यता प्राप्त होने पर अविराम संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती ने अविराम परिवार के सभी सदस्यों को हृदय से धन्यवाद दिया। साथ ही प्रखंड वासियों को उनके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अविराम संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर ही जागृति और बदलाव लाने के लिए हमेशा प्रयासरत है। अविराम संस्थान के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। क्योंकि इससे न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ी। बल्कि इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर और आधुनिक शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.