रामगढ़, मई 19 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड सेवा समिति ने अध्यक्ष अमित सिन्हा के नेतृत्व में रामगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अपने समिति के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार की सुपुत्री श्रेया कुमारी , सह सचिव मनोज मंडल के सुपुत्र गुरुजन मंडल तथा सम्मानित सदस्य कौशल सिंह की सुपुत्री पूजा सिंह व सुपुत्र ओम परमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

सम्मानित बच्चों का परिचय समिति के सदस्यों ने उक्त सम्मान उन सभी बच्चों के घर जाकर तथा बच्चों के माता-पिता से मिलकर किया। मौके पर झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने कहा कि झारखंड सेवा समिति हमेशा से होनहार बच्चों को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाने का कार्य करती आयी है। कहा कि समिति द्वारा ऐसे बच्चों को सम्मानित करने के पीछे हमारा उद्...