रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) में शनिवार को जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान उप विकास आयुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न प्रखंडों के मुखियाओं को शाल ओढ़ाकर, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मुखियाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करना है। शिक्षा का विकास किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नही...