शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित
मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- सोशल डायनेमिक क्लब की ओर से मंगलवार को बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक शाम बाबा के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ़ कुसुमलता राजकीय राजा डिग्री कॉलेज रामपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर मिथिलेश और डॉक्टर कमलेश ने डॉक्टर बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं समाजसेवी कुमकुम, खुशी, प्राची, संमता बौद्ध जीवन कौर और रेखा बौद्ध को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता ने किया। नीतू यादव, बीना, पुष्पा सिंह,कुसुम रानी,अनीता और पिंकी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल चौखाल में बच्चों ने बाबा साहेब को याद किया यह भी पढ़ें- अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब को किया याद यह भी पढ़ें- शांतिपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.