हाथरस, सितम्बर 19 -- सीबीएसई स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन, हाथरस के तत्वावधान में गुरुवार को "शिक्षा के उज्ज्वल सितारों का सम्मान समारोह" भव्य रूप से सौभाग्य फार्म में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. सी. शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमा शंकर शर्मा ने की। इस अवसर पर सचिव ए पी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्ता, दिनेश सेकसरिया एवं देवेंद्र उपाध्याय सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह में शिक्षा के क्षेत्...