भदोही, अप्रैल 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा स्कूल चलो जागरूकता रैली अभियान का हुए शुभारंभ का सजीव प्रसारण देखा गया। शिक्षा के अधिकार से कोई बच्चा वंचित न रहने पाए इसपर बल दिया गया। परिषदीय स्कूलों में लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों का दाखिला कराने को निर्देशित किया गया। स्कूल चलो अभियान का विधिवत शुभारंभ वाराणसी जिले के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर वाराणसी में हुआ। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस दौरान सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल समेत न्य अधिकारियों ने डिजिटल के माध्यम से मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। सीएम स्पष्ट किए कि अभियान का मुख्य लक्ष्य हर बच्चे को स्कूल में लाना है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वले बच्चों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। सीडीओ ने जिले में ...