गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। श्रद्धा-संस्कार व उल्लास के साथ गुरूवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नये शैक्षणिक सत्र का शुभांरभ हुआ। नये सत्र के पहले दिन सकूल परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और हनुमान चालीसा के पाठ से गुंजायमान रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी शिक्षक संजय कुमार, सुदर्शन शर्मा व अन्नपूर्णा कुमारी ने पूजन संपन्न किया। पुरोहित के रूप में शिक्षक देवेंद्र नाथ तिवारी व सुभाष कुमार रहे। जिन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी गयी और विद्यार्थियों के बीच प्रसाद बांटे गये। मौके पर हेडमास्टर जीतेंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान या सूचनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि यह संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। शिक्षक संजय कुमार ने भी बच्चों को समय के सदुपयोग और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा दी। वहीं शिक्...