बोकारो, मई 23 -- चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में 10वीं पास भैया-बहनों के लिए मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन शुक्रवार को हुआ। प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण का आधार है। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कक्षाचार्य मन्टू हजारी ने विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य, आचार्य एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष कक्षा दशम का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। सोनु कुमार ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। साथ ही विद्यालय स्तर पर 10 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सह सचिव प्रकाश कुमार महतो, सं...