बदायूं, अप्रैल 23 -- ड्राप आउट बच्चों के लिए शिक्षा की मुख्यधार से जोड़ा जायेगा। इसके लिए एक मई से विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभियान सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। शिक्षक एक-एक ड्राप आउट बच्चे को ढूंढकर स्कूल तक लायेंगे और उनका नामांकन कर पढ़ाई कराएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाकर जिले भर में ड्रॉप आउट बच्चों का एआरपी और शिक्षकों के माध्यम से चिन्हींकरण कराया था। इस विशेष अभियान में जिले भर में 2,343 ऐसे बच्चे पाए गये जो अपने परिवार के साथ झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हैं और वह शिक्षा की मुख्यधारा से दूर हैं। एआरपी एवं शिक्षकों ने इस डेटा को बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष पेश किया। इसके बाद इन ड्रॉप आउट बच्चों के लिए अब स्कूल लाकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे है...