भदोही, मई 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सभागार में मंगलवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ईंट भट्ठा श्रमिक और मुसहर समाज के कुल 260 बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराया गया। श्रमिक और मुसहर समाज के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया। बीएसए शिवम पांडेय और डायट प्राचार्य विकास चौधरी ने डीएम का स्वागत किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। शासन की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। आज आयोजित विशेष शिविर में कुल 260 बच्चों का नामांकन कराया गया। जिन छोटे बच्चों का आधार कार्ड अद्यतन नहीं हो पाया है, उनके लिए पुन: विशेष कैंप आयोजित कर आधार अपडेट कराने के साथ विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।

शिक्षा का महत्व उन्...