शिक्षा की बदहाली को लेकर सुराज सेवा दल का प्रदर्शन
देहरादून, सितम्बर 2 -- देहरादून। प्रदेश की बदहाल सरकारी शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की कमी और जर्जर भवनों के विरोध में सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान संगठन ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन के दौरान सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, विषयवार शिक्षकों की तैनाती, जर्जर भवनों की मरम्मत और पेयजल, बिजली व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं जुटाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से दूर करना प्रदेश के भविष्य के साथ अन्याय है। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकारी स्कूलों का बंद होना और शिक्षकों की कमी बेहद गंभीर चिंता का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.