सोनभद्र, फरवरी 24 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र दुद्धी परिसर में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तहत ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों, स्थानीय पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक और उन्मुख करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक शामिल हुए। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी न्यायिक दुद्धी अश्विनी कुमार ने सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायतों से सीधे जुड़े होते हैं। प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान आपसी समन्वय बना कर शिक्षा के विकास पर कार्य करें। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी दुद्धी राम विशाल चौरसिया एवं खंड शिक्षा अध...