हापुड़, मई 16 -- बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मीटिंग में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए पारदर्शिता, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। मिड डे मील और स्मार्ट क्लास की निगरानी, डीएम ने मिड डे मील और स्मार्ट क्लास की नियमित समीक्षा करने और इसमें लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। छात्र उपस्थिति स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बीएसए और बीईओ को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य ...