नवादा, जनवरी 14 -- नवादा, निज प्रतिनिधि बिहार शिक्षा परियोजना नवादा की ओर से लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग के तहत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहर के गांधी इंटर स्कूल में तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में जन-भागीदारी को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षक अभिजीत आनंद और सीमा कला ने समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। प्रशिक्षक ने कहा कि विद्यालयों के विकास के लिए विद्यालय शिक्षा समिति का सर्वव्यापीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों के नामांकन से लेकर उन्हें मिलने वाली शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तक में इस समिति की भूमिका निर्णायक होती है। जब तक अभिभावक और स्थानीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.