घाटशिला, सितम्बर 21 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांजिया में आयोजित बुनियादी साक्षरता आकलन जांच परीक्षा ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। इस परीक्षा में झांजिया, सांड्रा, जगन्नाथपुर, कोकरोमरागाड़िया और चांदड़ा से आए 47 महिलाओं व 15 पुरुषों ने हिस्सा लिया।खास बात यह रही कि इनमें से कई महिलाएं 45 से 60 वर्ष की आयु में पहली बार परीक्षा देने पहुंचीं। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी जिज्ञासा और सीखने की लगन देखकर सभी प्रभावित हुए। परीक्षा देने के बाद बुजुर्ग महिलाओं ने खुशी जताते हुए कहा कि अब वे स्वयं हिसाब-किताब कर सकती हैं। अपने नाती-पोतों के साथ पढ़ाई कर सकती हैं और समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकती हैं। उनका मानना है कि शिक्षा की कोई सीमा नहीं होती यह जीवन में नई शुरुआत दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.