आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। शिक्षा की अलख जगाने के लिए मंगलवार को नौनिहाल सड़क पर उतरे। स्कूल चलो अभियान के तहत जहानागंज, निजामाबाद में रैली निकाली जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह एवं मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए नजर आए। जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मवेशी, शिव मंदिर, ब्लॉक मोड़, इलाहाबाद बैंक, मुख्य चौक, मिश्रा मार्केट, मुस्तफाबाद होते हुए पुन: विद्यालय पहुंची। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह अभियान का प...