मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- पारू। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटाही में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पर्यटन मंत्री सह विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए शिक्षाविद बालेश्वर बाबू ने गरीबों की झोपड़ियों तक शिक्षा की अलख जगाने में अहम भूमिका निभाए। इस दौरान शिक्षाविद् बालेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। हेडमास्टर संजय कुमार ने कहा कि बालेश्वर बाबू आज से पचास साल पहले कई स्कूलों की स्थापना कर शिक्षा का प्रसार-प्रचार शुरू कर यह साबित कर दिए कि शिक्षा के बगैर विकास संभव नहीं है। अभय कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार पासवान, उपप्रमुख प्रतिनिधि सुमन ठाकुर, दिवाकर मिश्रा, लालबाबू सिंह, प्रियरंजन सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...