शिक्षा का मंदिर या थिएटर? सरकारी स्कूल में छात्रों को दिखाई एडल्ट फिल्म 'धुरंधर', सामने बैठ मजे लेते रहे टीचर!
मैहर, अगस्त 2 -- मध्य प्रदेश के मैहर जिले से शिक्षा व्यवस्था और अध्यापकों की गैर-जिम्मेदारी को उजागर करने वाला एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के अमरपाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कठहा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल) में छात्रों को पढ़ाई कराने के स्थान पर क्लासरूम में लगी डिजिटल स्क्रीन पर एडल्ट ('A' सर्टिफिकेट) फिल्म 'धुरंधर' दिखाई जा रही थी। इस पूरी घटना का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया, जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला 31 जुलाई का बताया जा रहा है। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों को आधुनिक और स्मार्ट तकनीक से पढ़ाने के लिए क्लासरूम में बड़ी डिजिटल एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.