मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर। छात्र संगठन आइसा ने सोमवार को शहीद ए आजम भगत सिंह और कामरेड चंदू की जयंती मनाई। इस अवसर पर एक स्टडी सर्किल और फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। शैक्षणिक सुधार, बेहतर शिक्षा व छात्र-युवाओं के अधिकार के लिए बड़े पैमाने पर छात्र आंदोलन और तेज करने पर जोर दिया गया। आयोजन हरिसभा स्थित आइसा कार्यालय में हुआ। आइसा के जिला संयोजक नीरज ने कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा के निजीकरण और व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने वाली शिक्षा विरोधी नीति है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी आइसा निर्णायक संघर्ष करेगा। यह भी पढ़ें- Ara News: शहीद भगत सिंह की जयंती पर आरा में गूंजा इंकलाब, छात्र-युवाओं का मार्च यह भी पढ़ें- कतरास में भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

हिंदी हिन्दुस्तान...