मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा का निजीकरण अभिशाप है। इसमें बदलाव की जरूरत है। शनिवार को आरडीएस कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने ये बातें कहीं। वक्ताओं ने कहा कि आज जन शिक्षा नीति की आवश्यकता है।

कार्यशाला का आयोजन ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विकल्प : जन शिक्षा नीति विषय पर कार्यशाला हुई। उद्घाटन करते हुए बीआरएबीयू के पूर्व कुलपति प्रो. अमरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि शिक्षा बजट बढ़ाए बिना देश में शिक्षा सुधार की बात करना बेईमानी है। जो भी देश आगे बढ़ रहे हैं, उन्होंने शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान दिया है। उन्होंने जन शिक्षा नीति-2026 की सराहना करते हुए सरकार से इस पर ध्यान देने का आग्रह किया। एसआरपीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एसके पॉल ने कहा कि शिक्षा का ...