पीलीभीत, दिसम्बर 27 -- पीलीभीत। बालाजी प्राइवेट आईटीआई सैदपुर में महिला कल्याण विभाग की ओर से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन ‌ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव की अध्यक्षता में किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी‌ अनुराग श्याम रस्तोगी ने अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद ‌बीर बाल दिवस मनाए जाने के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय‌ दिवस मनाने का कोई ना कोई उद्देश्य होता है। गुरु गोविंद सिंह जी दसवें गुरु थे। उनके बच्चों को दीवार में चुनवा दिया गया था। बच्चों की ‌ वीरता को याद करते हुए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार ने बच्चों को बताया कि शिक्षा का उद्देश्य विकास करना है। अगर आपके साथ कोई अपराध हो रहा है तो‌ इसकी शिकायत तत्काल करनी चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट व...