कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता परमहंस राममंगल दास केवीएम इंटर कॉलेज में गुरुवार को 23वां स्थापना दिवस वैज्ञानिक चेतना के साथ मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने परमहंस 1008 बाबा राममंगल दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रो. पाठक ने छात्रों के मॉडल देखे और उनकी वैज्ञानिक सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब केवल डिग्री लेना नहीं, बल्कि तर्क करने की क्षमता विकसित करना है। प्रदर्शनी में छोटे बच्चों ने पेपर क्राफ्ट और थर्मोकोल से सुंदर कलाकृतियां बनाईं। छात्रों ने 'वेस्ट टू बेस्ट' का संदेश भी दिया। इस मौके पर डॉ. वंदना पाठक, डॉ. जीके मिश्रा, डॉ. प्रदीप मिश्रा व प्रधानाचार्य संजीव त्रिवेदी आद...