रांची, फरवरी 17 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गोंदलीपोखर स्थित मध्य और उच्च विद्यालय, हेसल में मंगलवार को 33वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने विद्यालय के संघर्ष और सफलता की यात्रा बताई। उन्होंने कहा एक समय था जब यहां वृक्ष की छांव में पढ़ाई होती थी, लेकिन आज यह विद्यालय पूरे जिले में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यहां के छात्र-छात्राएं मैट्रिक में अच्छे अंक लाकर राज्य में स्थान बना रहे हैं, जो उनकी प्रतिभा और अनुशासन का प्रमाण है। वहीं शिक्षक सीमित संसाधनों और मानदेय के बावजूद ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने में जुटे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के डीन डॉ अमर चौधरी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता पाने के बाद भी अपनी संस्कृति को कभी न भू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.