गंगापार, दिसम्बर 21 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय सिंह के आवास पिपरांव, करछना में शनिवार को गरीब एवं असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश सिंह उपस्थित रहे। बारा विधायक वाचस्पति और प्रो. विवेक सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा और संस्कार से ही व्यक्ति के भीतर राष्ट्र प्रेम का भाव विकसित होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...