बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा/बबेरू। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिरवां खत्रीपहाड़ में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित "सम्मान अभियान 2026" के अंतर्गत एक विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अम्ब्रेश कुमारी जी रहीं। उनके साथ जिलाध्यक्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत जी, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी ओममनी वर्मा, पूर्व विधायक राजकरण कबीर आदि रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्षों एवं भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महुआ प्रेमस्वरूप द्विवेदी , मंडल अध्यक्ष बिसंडा विनय कुशवाह, बांदा नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत, चेयरमैन बिसंडा कन्हैया लाल, वरिष्ठ नेता रामपाल प्रजापति, पूर्व प्रधान गंगादीन वर्मा रहे। यह भी पढ़...