आरा, अगस्त 13 -- आरा में आइसा-आरवाईए की छात्र-युवा संसद, एनटीए के खिलाफ उठी आवाज आरा, निज प्रतिनिधि। आइसा और आरवाईए की ओर से वीकेएसयू के पुराने परिसर में आयोजित छात्र-युवा संसद में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और शोधार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में शिक्षा के निजीकरण, फीस वृद्धि, परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया गया।

शिक्षा सुधार की मांगें वक्ताओं ने एनटीए भंग करने, एनईपी 2020 और चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम वापस लेने, 7.5 सीजीपीए की बाध्यता खत्म करने और यूजी, पीजी और पीएचडी में फीस वृद्धि रोकने की मांग की। सरकारी विद्यालयों की बदहाली दूर करने, विद्यालयों के विलय और उच्च शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता बचाने, आउटसोर्सिंग रोकने और सभी बेरोजगार युवाओं को 10 हजार रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की...