प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान के तहत सोमवार को कटरा, सलोरी, बघाड़ा, दारागंज और तेलियरगंज में हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्रों से समर्थन मांगा गया। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शिक्षा, परीक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना है।प्रयागराज संयोजक अनिल यादव ने कहा कि प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम के जरिए युवाओं की आवाज बुलंद की जाएगी। कार्यक्रम समन्वयक विवेकानंद पाठक ने अधिक से अधिक छात्रों से जुड़ने की अपील की। अभियान में मनोज यादव, मुकुंद तिवारी, दिनेश यादव, सत्यम कुशवाहा, रजनीश सिंह, आदर्श भदौरिया, सौरभ, मनोज पासी, आदेश शर्मा और सुनील यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...