प्रयागराज, मई 27 -- ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रसूलाबाद में आयोजित नवचयनित प्रधानाचार्यों के 10 दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन बुधवार हुआ। मुख्य अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री सौरभ मालवीय ने कहा कि प्रशिक्षण केवल सीखने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि उसे व्यवहार में उतारने का माध्यम है। उन्होंने प्रधानाचार्यों से विद्यालयों में शैक्षणिक और प्रबंधकीय कौशल लागू करने का आह्वान किया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...