बिहारशरीफ, दिसम्बर 28 -- पर्यटक स्थल : शिक्षा और पर्यटन के बाद खेल में उपलब्धियों से भरा रहा राजगीर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल, नए क्रिकेट स्टेडियम से राजगीर को मिली नयी पहचान खेल विश्वविद्यालय बन रहा टर्निंग प्वायंट, पक्षीशाला देखने पहुंच रहे लाखों सैलानी अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमका राजगीर, उपलब्धियों से भरा रहा 2025 प्फोटो : क्रिकेट : राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम। राजगीर, निज संवाददाता/अनूप कुमार। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक नगरी राजगीर के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों से भरा रहा। यह साल वाकई न सिर्फ राजगीर बल्कि नालंदा और बिहार के लिए गौरव का वर्ष रहा। यह साल ऐतिहासिक परिवर्तनकारी उपलब्धियों से भरा रहा। प्राचीन काल से धार्मिक, बौद्ध और ऐतिहासिक पहचान रखने वाला यह नगर अब खेल, शिक्षा, पर्यटन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान के साथ वैश्विक मानचित...