मुंगेर, दिसम्बर 12 -- तारापुर, निज संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के तहत सत्र 2025-26 के लिए इंटर-कॉलेज फुटबॉल (पुरुष वर्ग) टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार दोपहर आरएस कॉलेज, तारापुर में हुआ। उद्घाटन का शुभ कार्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने किया। मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच उत्साह देखते ही बन रहा था। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ. राय ने कहा कि जिस तरह शिक्षा हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ रखती है, उसी तरह खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षा और खेल दोनों एक संतुलित जीवन की बुनियाद हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी जीत को लक्ष्य जरूर बनाएं, लेकिन खेल भावना, अनुशासन और जोश को हमेशा बरकरार रखें। डॉ. राय ने हारने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.