मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति, जिला टास्क फोर्स और निपुण भारत मिशन की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान सीडीओ ने कहा शिक्षा और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने जिन विद्यालयों में निपुण छात्रों का प्रतिशत कम है, वहां के एआरपी और शिक्षकों की जवाबदेही तय करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि निपुण भारत के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला टास्क फोर्स के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे स्क...