चाईबासा, जुलाई 20 -- चाईबासा। झारखंड पुनरुत्थान अभियान (स्टूडेंट्स विंग) की पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति ने शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन के सदस्यों ने टाटा कॉलेज से आयुक्त कार्यालय तक पदयात्रा कर अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन में परीक्षा अनियमितताओं, प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्था पर चिंता जताई गई। संगठन ने कहा कि ऐसी घटनाओं से विद्यार्थियों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हुआ है। मांग पत्र में परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने, प्रश्नपत्र लीक पर कड़ी कार्रवाई, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था लागू करने और शिक्षा विभाग में जवाबदेही तय करने की मांग की गई। साथ ही कौशल आधारित एवं व्यावहारिक शिक्षा को ब...