देहरादून, फरवरी 25 -- विकासनगर। स्कूल का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बीच शिक्षा विभाग के अधिकारी पर हुए कथित हमले को लेकर सियासत तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून ने घटना की निंदा करते हुए राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्थानीय विधायक के समर्थकों ने शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला किया। पार्टी का कहना है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर होती दिखाई दे रही है और सरकारी तंत्र पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं कांग्रे...