कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का उपयोग शिक्षा, इंडस्ट्री, फाइनेंस समेत विभिन्न सेक्टर में कितना और कैसे इस्तेमाल किया जाए, कि उसका सुरक्षित लाभ मिल सके। इसको लेकर शहर में एआई मंथन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 12 व 13 सितंबर को कराने की तैयारी है, इसकी अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी समेत एआई के नोडल अधिकारी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में देश के प्रमुख एआई विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे, जो इसकी जिम्मेदारी पर मंथन करेंगे।एआई मंथन का पहला चरण लखनऊ स्थित एकेटीय...