हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग । नवोदय दुर्गा पूजा समिति, शिवदयाल नगर के संरक्षक शिवदयाल सिंह के निधन पर शिवदयाल नगर वासियों शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा की अध्यक्षता शिव सेवक सिंह ने की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में प्रमुख रूप से शिव सेवक सिंह, प्रशांत कुमार सिन्हा, उमाकांत सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा, दया शंकर रावत, प्रदीप कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, अर्जुन ओझा, विजय किशोर प्रसाद, विभूति कुमार सिन्हा, विश्वनाथ सिंह, विवेक कुमार, राकेश आनंद, संजय कुमार, सुनील श्रीवास्तव, पंकज कुमार सिन्हा, नरेश कुमार एवं विशाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...