छपरा, अप्रैल 5 -- गड़खा, एक संवाददाता। गौहर बसंत गांव निवासी व प्रख्यात शिक्षाविद परशुराम उपाध्याय की 90 वीं जयंती रविवार को हनुमान नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। समारोह में मौजूद बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने परशुराम उपाध्याय के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि परशुराम उपाध्याय ने अपने जीवन का अधिकांश समय शिक्षा के प्रसार और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे न केवल एक कुशल शिक्षक थे, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाले प्रेरणास्रोत भी थे। उनके प्रयासों से क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला और वे आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि परशुराम उपाध्याय का जीवन सादगी, ईम...