जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं बिहार के शिक्षाविद डॉक्टर कन्हैया सिंह के पिता त्रिवेणी सिंह का निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। पटना के वेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। त्रिवेणी सिंह के पांच लड़के एवं तीन लड़की हैं। उनके निधन की सूचना के बाद उनके समर्थकों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। पार्थिव शव उनके पैतृक गांव बाथे पहुंचते ही दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में सोन नदी घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र कुंवर सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके निधन की सूचना मिलते हैं जिले के विभिन्न दलों के नेता, समाज सेवी कार्यकर्ता उनके पैतृक गांव बाथे पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक ...