मुंगेर, फरवरी 26 -- टेटियाबंबर। बुधवार को रंगनाथ मंदिर परिसर बनहरा के गायत्री भवन में शिक्षाविद ठाकुर श्याम मोहन सिंह की दूसरी पुण्यतिथि क्षेत्र वासियों की ओर से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर गायत्री परिवार की ओर से पूजा हवन कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य राम पुकार प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमरदीप सिंह, पूर्व मुखिया अरुण सिंह, विजय सिंह, डॉ अरुण सिंह, विभूति सिंह, कौशल सिंह, पंकज कुमार गुड्डन, पप्पू सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...