सहरसा, मई 7 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड क्षेत्र के नोनैती गांव निवासी राष्ट्रपति पुरस्कृत एवं सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक कालीचरण मिश्रा का अचानक निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वे विलियम्स उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक थे और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग हमेशा याद करेंगे। मुखिया रूपम मिश्रा, शिवेन्द्र नारायण सिंह, शालीग्राम मिश्र, मुकेश कुमार मानस सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...