अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर के अंग्रेजी प्रवक्ता, शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. उदयराज मिश्र को साहित्य साधना और गंगा संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया है। हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं साहित्यिक कुंभ में उन्हें 'दिव्य गंगा सेवी' तथा 'साहित्यभूषण' सम्मान प्रदान किया गया। दिव्य गंगा सेवा मिशन एवं नेपाली भैरी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 29 और 30 अगस्त को हरिद्वार में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं साहित्यिक कुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेपाल सहित देश के 17 राज्यों तथा विभिन्न देशों के विद्वानों, कवियों और साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। साहित्य, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन...