औरंगाबाद, मार्च 16 -- शिक्षाविद् दिनेश सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। समग्र शिक्षा अभियान के उत्प्रेरक सिनेश राही सहित कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में उदय कुमार सिंह, अभय सिंह, अमरेंद्र कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार वर्मा, अभिमन्यु पासवान, अरविंद कुमार, सूर्यकांति कुमारी, सुरेंद्र चौधरी, जितेंद्र सिंह, सरोज कुमार, नरोत्तम कुमार, प्रदीप कुमार, विनय सिंह, समाजसेवी बृजमोहन वर्मा, उमेश पासवान तथा अधिवक्ता सह समाजसेवी सिद्धेश्वर विद्यार्थी समेत कई लोग शामिल हैं। शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि दिनेश सिंह आजीवन शिक्षा की अलख जगाते रहे और समाज के लिए लगातार कार्य करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.