बरेली, मार्च 19 -- सरस्वती पुत्र शिक्षक पृथ्वी पर परिवार समाज व राष्ट्र के सबसे बड़े हितैषी होते हैं। शिक्षक चेतना का दूसरा अंश हैं जो अपने ज्ञान रूपी दीपक से समाज को राह दिखाते हैं। यह बातें बुधवार को यथार्थ गीता ट्रस्ट की तरफ से इंवर्टिस सिटी आफिस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहीं। कार्यक्रम में शिक्षाविदों को गुरु संदीपनि सम्मान दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. हरिओम गौतम ने कहा भगवान कृष्ण के गुरु महर्षि संदीपनि थे। इस मौके पर शिक्षाविद डा. सुभाष मौर्य, डॉ. आशुतोष शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, बेनिराम शर्मा, कृपाल सिंह, डा. योगेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथा व्यास सतेंद्र मोहन शास्त्री और संचालन डा. नितिन सेठी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.