बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता बीते दिनों सदर तहसील में हुई बैठक के बाद घर पहुंची शिक्षा मित्र बीएलओ को अटैक पड़ गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर ले गए हैं। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि अब तक उनकी किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है। विकास खंड बड़ोखर खुर्द के ग्राम पंचायत हटेटीपुरवा निवासी सुरेश कुमार रावत ने बताया कि उनकी भाभी 48 वर्षीय अनीता रावत पत्नी रमेश कलहा के विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। उनकी इन दिनों बीएलओ कार्य में गनछा कलहा में उनकी ड्यूटी लगाई गई है। जिसको लेकर वह काफी परेशान रहती थीं। बीते 14 फरवरी को वह बीएलओ कार्य करने के बाद घर पहुंची। जहां पर उनकी अटैक पड़ने से हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल...