मुरादाबाद, मई 7 -- ठाकुरद्वारा। निर्वाचन आयोग की बीएलओ ड्यूटी निभा रहे शिक्षामित्र की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में घिर गया है। गुरुवार को किसान नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में परिजन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और मृतक के बेटे को शिक्षामित्र पद पर नियुक्ति तथा परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम रामूवाला गणेश स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत राम सिंह निर्वाचन आयोग के बीएलओ कार्य का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान 7 फरवरी 2026 को हार्ट अटैक आने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्र के परिजनों ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन, अनुकंपा नियुक्ति की उठाई मांग परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मृत्यु के बाद परिजन आर्थिक संकट से गुजर रहे है...