गंगापार, मई 18 -- फूलपुर के सौरहा गांव निवासी तारा चंद्र राव गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। उनका निधन सप्ताह भर पूर्व बीमारी के चलते हो गया था। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्री सुनील तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को शिक्षामित्रों व शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल दिवंगत शिक्षामित्र के परिजनों से मिला। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मौके पर एआरपी सरस्वती यादव, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, सुशांत द्विवेदी, कमलेश तिवारी, सुरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, बृजेन्द्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...