अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- जलालपुर। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशम्भरपुर में कार्यरत रहीं शिक्षामित्र सुमंगला देवी के परिजनों को शिक्षकों ने उनके आवास पर पहुंच कर अहेतुक राशि सौंप कर सांत्वना दी। सुमंगला देवी का विगत 13 मार्च को बीमारी के कारण निधन हो गया था। शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र में बैठक कर दिवंगत शिक्षामित्र की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ब्लाक के शिक्षक समाज ने एक लाख 37 हजार 50 रुपए एकत्रित अहेतुक राशि उनके परिजनों को सौंपा। मोहम्मद अनीस, जमाल अख्तर, संजय सिंह, मोहम्मद अलकमा, सत्य प्रकाश गुप्त, अखंड प्रताप सिंह, बागीशदत्त, श्वेता सिंह, किरन चौधरी, अभिषेक यादव व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...