देवरिया, मार्च 19 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षामित्र अमित कुमार के निधन की खबर मिलते ही रतनपुर स्कूल की छात्राएं फफकने लगीं। छात्राओं को रोता देख शिक्षक भी भावुक हो गए। खुद के आंसू नही रोख पाए। कक्षाओं में अपने शिक्षक के लिए विलाप कर रही छात्राओं को ढांढस बधाने में लग गए। गौरीबाजार के पचोहिया के अमित कुमार क्षेत्र के रतनपुर में शिक्षक मित्र थे। मेहनत के साथ बच्चों को पढ़ाते थे। आत्मीयता के साथ बच्चों से जुड़े थे।स्कूल से पढ़ा कर जाने के बाद 17 मार्च की शाम सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वे अपने पीछे मासूम बेटियां आंचल (13), अन्नू (10) व एक मासूम पुत्र आलोक(7) छोड़ गए हैं। उनके मौत से उधर, परिवार में मातम, इधर, स्कूल में छात्राओं का करुणक्रंदन सबको रुला दिया। अपने शिक्षक साथी के खोने का गम शिक्षकों के चेहरे पर साफ दिख रहा था। सब को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.